छत में सो रहा युवक झुलसा, कपड़े व अन्य सामान जला जबलपुर (ईएमएस)। मदनमहल थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड में फ्लाईओव्हर से अज्ञात बदमाश ने घर की छत में पेट्रोल डाल कर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में घर में सो रहा एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मदनमहल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड निवासी 20 वर्षीय रुद्राक्ष बान अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। देर रात करीब 3:30 बजे अचानक छत पर आग लग गई और जलती पन्नी के टुकड़े उसके छोटे भाई शिवांश के ऊपर गिरने लगे, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने आग बुझाई। घटना के बाद छत पर हरे रंग की बोतल के अवशेष मिले, जिससे आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई है। आग लगने से पहनने के कपड़े, फोटो, कंबल, तकिया, बिस्तर व घर का सामान जल गया। आग में झुलसे शिवांस को मोहनलाल हरगोविंद दास अस्पताल ले गये जहा उसे भर्ती कर लिया गया। रिपोर्ट अज्ञात के विरूद्ध अपराध क्रमांक 184/2026 धारा 109(1), 125, 326(ह), 324(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। सुनील / शहबाज/ 03 मई 2026/ 07.00