जबलपुर (ईएमएस)। कोतवाली थाना क्षेत्र में पान दुकान बंद कर घर लौट रहे पिता-पुत्र पर दो युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल चौरसिया अपने 16 वर्षीय पुत्र अक्षय चौरसिया के साथ घर जा रहा था। रास्ते में बड़ा चौगान के पास हुनमान लस्सी वाले से अरविंद जैन और उसके भाई का विवाद हो रहा था। वह खड़े होकर देख रहा था, इसी दौरान अरविंद जैन ने विशाल और उसके बेटे पर राड से हमला कर दिया. हमले में सिर पर चोट लगने से वह घायल हो गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296बी, 115(2), 118(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सुनील / शहबाज/ 03 मई 2026/ 07.00