ग्वालियर ( ईएमएस ) । मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष . जीतू पटवारी के निर्देश पर प्रदेश के अन्नदाता किसानों की मांगों, हक और हितों की रक्षा के लिए प्रदेशभर में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है जिसके अंतर्गत ग्वालियर महानगर में आंदोलन की रूपरेखा, रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी परं ग्वालियर जिला कंाग्रेस प्रभारी श्री पी.सी. शर्मा व ग्रामीण जिला कंाग्रेस प्रभारी घनश्याम सिंह के मुख्यातिथ्य तथा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव व ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे की अध्यक्षता में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में किसानों की ज्वलंत समस्याओं विशेष रूप से एम.एस.पी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का संचालन संगठन महासचिव इब्राहिम पठान ने किया। बैठक में शहर जिला कंाग्रेस कमेटी ग्वालियर को मप्र में ए ग्रेड प्राप्त होने पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने ताली बजाकर अभिनंदन किया। बैठक के अंत में विगत दिनों जबलपुर के बरगी डैम में हुए हादसे में मृत हुई दिवंगत आत्मांओ की शांति के लिए सभी कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। बैठक को संबोधित करते हुए मप्र शासन के पूर्व मंत्री ग्वालियर प्रभारी पी.सी.ं शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के शासनकाल में किसान सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है और केवल बड़े उद्योगपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। कांग्रेस पार्टी किसानों के हक और सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। कांग्रेस पार्टी ने आगामी आंदोलन की विस्तृत रणनीति तैयार करते हुए निर्णय लिया गया कि किसानो भाईयो के हक के लिए दिनांक 7 मई को शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में चक्का जाम कर आंदोलन को और अधिक प्रभावी एवं निर्णायक बनाया जाएगा। बैठक में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, विधायक सहाब सिंह गुर्जर, प्रदेश महासचिव प्रवीण पाठक, सुनील शर्मा, पूर्व विधायक मदन कुशवाह, राहुल शर्मा, संजय सिंह राठौर, ग्रामीण संगठन महासचिव जितेन्द्र सिंह गुर्जर, राम पांडे, अरूण केन, राजकुमार शर्मा, जेएच जाफरी, वीर सिंह तौमर, उदल ंिसह यादव, सहित अनेक कंाग्रेसजन सम्मलित थे।