क्षेत्रीय
03-May-2026


नर्मदापुरम(ईएमएस)। शासकीय शिक्षक संगठन के संभागीय अध्यक्ष राजेश पांडे द्वारा लोक शिक्षण संचनालय भोपाल द्वारा दिनांक 02मार्च 2026 को पात्रता परीक्षा हेतु पत्र जारी किया गया था। संगठन के प्रांत अध्यक्ष राकेश दुबे द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई के लिए राजेश पांडे को विधिक प्रतिनिधि के रूप में सर्वोच्च न्यायालय में उचित कार्रवाई हेतु नियुक्त किया गया। शिक्षकों के प्रतिनिधि राजेश पांडे द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के सीनियर वकील एसके गंगेले से संपर्क कर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट)परीक्षा के विरुद्ध दिनांक 17 अप्रैल 26 को इंटर विनर (I A) याचिकाकर्ता बनकर नर्मदापुरम जिला से लगभग 170 शिक्षकों ने व्यक्तिगत दस्तावेज और वकालत नामा पर हस्ताक्षर कर राजेश पांडेय के नेतृत्व में केस दर्ज कराया गया है। याचिकाकर्ता राजेश पांडे ने बताया कि दिनांक 28 अप्रैल 2026 को विभिन्न राज्यों की सरकार और संगठन द्वारा जो रिव्यू पीटिशन और इंटर विनर याचिका दायर की गई थी। सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में दीपांकर दत्ता जी ने चैंबर में सुनवाई कर सभी याचिकाओं को ओपन बेंच पर दलील प्रस्तुत करने हेतु 13 मई 2026 की तिथि निर्धारित की गई हैं। मध्यप्रदेश से शासकीय शिक्षक संगठन के लगभग 1200 शिक्षकों ने इंटर विनर और मिसलेनियस अपील दायर की हैं। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 03 मई 2026