नर्मदापुरम (ईएमएस)। मध्यप्रदेश शासन, जनजातीय कार्य विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना (वर्ष 2026-27) अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के पात्र अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसमें शोध उपाधि उपरांत अध्ययन, पीएचडी एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को लाभ दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का प्रारूप एवं योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.mp.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों का चयन वर्तमान में प्रचलित योजना नियमों के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। योजना के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 को कार्यालयीन समय तक निर्धारित की गई है। पात्र अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया गया है। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 03 मई 2026