दमोह (ईएमएस)। सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर मेहनतकश साथियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष राजकुमार कछवाहा शेरू भैया तथा जिला संगठन मंत्री नितिन मिश्रा एडवोकेट ने हम्माल साथियों, सफाई कर्मचारियों से संवाद करते हुए उनसे अनुरोध किया कि श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सभी साथी लाभ लें ताकि उनके परिवार के बच्चों की शिक्षा दीक्षा उनके स्वास्थ्य और भविष्य सुरक्षित हो सके इस कार्य में जो भी समस्याएं आ रही हो उनमें कांग्रेस कमेटी के साथी मिलकर सहयोग करेंगे। श्रम के महत्व को सर्वाेपरि बताते हुए मजदूर दिवस को मनाए जाने और उसकी महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया। चर्चा के दौरान यह बात भी सामने आई की कई लोगो के मजदूरी कार्ड नहीं बने हैं उन्हें श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है इसको देखते हुए जल्दी मजदूरों के हित में आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की गई इस दौरान इस दौरान बड़ी संख्या में मेहनतकश साथियों की उपस्थिति रही। ईएमएस / 03 मई 2026