जबलपुर (ईएमएस)। बरगी में हुए दुखद हादसे को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज सोमवार को दोपहर 12 बजे कलेक्टर से मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेगा। यह मुलाकात ग्रामीण (जिला)कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री संजय यादव एवं शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री सौरभ नाटी शर्मा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल द्वारा हादसे में मृत एवं घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की जाएगी। इस कार्यक्रम में लखन घनघोरिया, तरुण भनोट, विनय सक्सेना, दिनेश यादव अभिषेक ‘चिंटू’ चौकसे, आलोक मिश्रा, कदीर सोनी, रमेश चौधरी, वीरेंद्र चौबे, सम्मति सैनी, राजेश तिवारी, राजेश पटेल, अमरीश मिश्रा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहेंगे। सुनील / शहबाज/ 03 मई 2026/ 07.00