राज्य
03-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। बरगी में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे देश झकझोरा दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को युवा कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी। यह कैंडल मार्च पहाड़िया पैलेस से रद्दी चौकी तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने हादसे को सीधे तौर पर प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि क्रूज की क्षमता 29 लोगों की थी, लेकिन उसमें 43 लोगों को बैठाया गया। इतना ही नहीं, मध्य प्रदेश में डीजल क्रूज प्रतिबंधित होने के बावजूद बरगी बांध में इसका संचालन किया जा रहा था, जो गंभीर लापरवाही का उदाहरण है। श्री घनघोरिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी का इस्तीफा लेने की मांग की। श्री घनघोरिया ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी अब तक किसी बड़े अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल छोटे कर्मचारियों को निलंबित कर मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है, जबकि असली जिम्मेदारों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सतेंद्र (सोनू) कुकरेले, ग्रामीण अध्यक्ष राजा श्रीवास्तव, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष पारस जैन, उवैस अंसारी, अभ्युत बाजपेयी, सौरभ यादव, नितिन सिंह, ललित सोनी, आजम अली खान, भानु यादव, गुलाम हुसैन, ताहिर अली, कपिल भोजक, शिशांत सिंह ठाकुर, मोंटी वंशकार, राजा रैकवार, गौरव ठाकुर, यावर चौधरी, सागर शुक्ला, मोशन मंसूरी, समीर गढ़वाल, निलेश जैन, आजम कुरैशी, भानु अग्रवाल, प्रवीण चौधरी, हिमांशु रजक, राजेश गुप्ता, शुभम बोहित, जय अहिरवार, हर्ष ठाकुर, नयन गुप्ता, अदील सैयद, अंकित कोरी, सुमित यादव, सावन चौधरी आदि उपस्थित थे सुनील / शहबाज/ 03 मई 2026/ 07.00