भोपाल(ईएमएस)। मप्र के पन्ना जिले में एक महिला ने गांव के सरपंच पति समेत तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़ता का कहना है कि 5 अप्रैल 2026 की रात हुई घटना के बाद भी पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। उसने कई स्तरों पर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। पीडि़ता के आवेदन के मुताबिक, घटना पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोप है कि गांव के सरपंच के पति ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीडि़ता का कहना है कि घटना के बाद उसने धरमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि वहां एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने मामले को लेकर अलग-अलग स्तर पर गुहार लगाई। विनोद उपाध्याय / 03 मई, 2026