व्यापार
नई दिल्ली (ईएमएस)। रिटेल दिग्गज एवेन्यू सुपरमार्ट्स (डीमार्ट) के शेयर 4 मई को 4 फीसदी गिरावट के साथ 4,407 रुपए पर आ गए। मार्च तिमाही के मिश्रित नतीजों ने बाजार को प्रभावित किया, जहां कंपनी का शुद्ध मुनाफा 656.6 करोड़ रुपए रहा, जो विश्लेषकों के 680 करोड़ रुपए के अनुमान से कम था। हालांकि डीमार्ट का परिचालन प्रदर्शन मजबूत दिखा। राजस्व 18.9 फीसदी बढ़कर 17,683.9 करोड़ रुपए और एबिटा 26.7 फीसदी बढ़कर 1,210.5 करोड़ रुपए रहा, जो अनुमान से अधिक था। यह कंपनी के बेहतर परिचालन और मार्जिन में सुधार को दर्शाता है। शुरुआती गिरावट के बावजूद डीमार्ट का शेयर पिछले एक साल में 10.4 फीसदी ऊपर है। सतीश मोरे/04मई ---