राज्य
04-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 7 मई को आयोजित एबी रोड पर पिगडंबर में सरकारी गेहूं खरीदी की अव्यवस्थाओं के खिलाफ चक्काजाम हेतु 2500 से ज्यादा ट्रैक्टर सहित बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने हेतु इंदौर ग्रामीण में बैठके आयोजित कर उसमें ब्लॉक, वार्ड और मंडलम् स्तर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। ज्ञात हो कि किसानों की विभिन्न मांगों, समस्याओं और समर्थन मूल्य पर की जा रही सरकारी गेहूं खरीदी की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस 7 मई को प्रदेशव्यापी चक्काजाम करने जा रही है। उसी क्रम में इंदौर के एबी रोड पर पिगडंबर में चक्काजाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में होगा, जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के साथ इंदौर शहर व ग्रामीण के कांग्रेसियों के साथ किसान शामिल होंगे। इसके लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष वानखेड़े ने कल देपालपुर में कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ बैठक कर आंदोलन की रणनीति साझा की गई। देपालपुर की बैठक में कांग्रेस नेता मोती सिंह पटेल ने अपने साथ 500 ट्रैक्टर लाने की स्वीकृति दी। आनंद पुरोहित/ 04 मई 2026