- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार सौपा पत्रक - नियम विरुद्ध दिए गए रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सेंटर निरस्त करने की उठाई मांग मिर्जापुर (ईएमएस)। मिर्ज़ापुर नगर में इस समय स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार के आकंठ में पूरी तरह डूबा हुआ है । मिर्जापुर जनपद का मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिस तरह से समूचे फर्जी स्वास्थ्य केंद्र / अवैध क्लिनिक व झोलाछाप डॉक्टरों का रहनुमा बना हुआ है , और आम जनमानस के जीवन के साथ खिलवाड़ करने की छूट दे रखी है । इसी क्रम में मिर्ज़ापुर नगर के मंडलीय चिकित्सालय के ठीक सामने नेशनल डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी सेंटर स्थापित है। नेशनल पैथोलॉजी में बिना रेडियोलॉजिस्ट के नियम विरुद्ध तरीके से अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी की जांच की व्यवस्था है। और आम जनता को गलत और भ्रामक रिपोर्ट देकर उनके जीवन से आए दिन खिलवाड़ किया जा रहा है । इस संदर्भ में स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में भी 3 मई 2026 को इस संदर्भ में खबर प्रकाशित की गई है । मड़िहान थाना क्षेत्र के मालवा गांव निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र के 10 वर्ष की पुत्र हर्ष के पेट में शिकायत थी । समस्या पर मंडलीय चिकित्सालय के डॉक्टर के सलाह पर हर्ष का नेशनल पैथोलॉजी सेंटर में अल्ट्रासाउंड कराया गया। जहां पर रिपोर्ट में बालक के रिपोर्ट में पथरी व कैंसर की रिपोर्ट दी गई । शक होने पर जब बालक हर्ष का दूसरे पैथोलॉजी में जांच कराया गया तो पाया गया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है । बच्चे के पिता द्वारा सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के पास गुहार लगाने व संज्ञान देने पर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर नेशनल पैथोलॉजी सेंटर बिना रेडियोलॉजिस्ट के जांच, अल्ट्रासाउंड कर रहा है इस केंद्र को मुख्य चिकित्सा अधिकारी मिर्जापुर का संरक्षण प्राप्त है इसको तत्काल रोकने व केंद्र को सील करने की मांग की गई है । आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपते हुए कहा कि यह आमजन के जीवन से जुड़ा हुआ बहुत ही गंभीर विषय है। उन्होंने निवेदन किया कि तत्काल प्रकरण की जांच कराकर नेशनल पैथोलॉजी सेंटर का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की कृपा करें ताकि इस प्रकार का भविष्य में कोई आमजन के जीवन से खिलवाड़ ना हो सके ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से नागेंद्र प्रसाद तिवारी राकेश कुमार वर्मा जयप्रकाश सेठ राजनारायण यादव आनंद कुमार सिंह इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे - 4 मई /2026