क्षेत्रीय
04-May-2026
...


शिवपुरी ( ईएमएस ) शिवपुरी शहर के थीम रोड पर स्थित आईटीबीपी गेट के पास रविवार रात एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया। इस हादसे में 28 वर्षीय पंकज शर्मा और 16 वर्षीय कान्हा शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पंकज शर्मा और कान्हा शर्मा खेड़ापति हनुमान मंदिर से दर्शन कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे जब वे आईटीबीपी गेट के पास पहुंचे, तभी एक डंपर अचानक पीछे आते हुए उनकी बाइक से टकरा गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि यह हादसा नो-एंट्री क्षेत्र में घुसे डंपर के कारण हुआ। गुना बायपास पर लगे हाइट लिमिट पोल की वजह से डंपर चालक वाहन को तेजी से पीछे की ओर ला रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दोनों भाई उसकी चपेट में आ गए।