राज्य
04-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। बरगी बांध में विगत दिवस पर्यटकों से भरा क्रूज़ के डूब जाने के कारण हुए हादसे वज्रपात से अनेक पर्यटक काल के गाल में समा गये। यह दुघर्टना इतनी वीभत्स हुई जिसमें छोटे छोटे बच्चे अपने माता-पिता के साथ घूमने आए थे उन्हें नहीं मालूम था कि यह उनकी अंतिम यात्रा है। मिलौनीगंज व्यापारी संघ के अध्यक्ष अमित जैन के आव्हान पर आज मिलौनीगंज चौराहे पर इस दुघर्टना में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें संरक्षक राकेश डी पी पाठक, समाजसेवी, पार्षद मनोज सेन, जीवन अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष आशीष असाटी, राहुल अग्रहरि, लवकुश अग्रवाल,आनंद जैन, आलोक गुप्ता, मनोज पाठक, प्रभात जैन, संजय जैन, चौहान, राजू गुप्ता, संदीप गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में उपस्थित जनों ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। लवकुश अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। सुनील साहू / मोनिका / 04 मई 2026/ 03.56