क्षेत्रीय
04-May-2026
...


सीहोर (ईएमएस)। घटना विवरणः- फरियादी मोहन वर्मा द्वारा बताया गया कि दिनांक 24.4.26 को उनके बच्चों की शादी का प्रोग्राम राजा भोज गार्डन मुरली रोड में था, जिसमें भतीजियों के गहने रूम में बैग में रखे थे, जो कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया, जिसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली द्वारा अपराध क्रमांक 298/26 धारा 305 (a) भारतीय न्याय संहिता 2023 का कायम कर विवेचना में लिया गया। *निर्देशन एवं मार्गदर्शनः-* घटना की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक कुमार शुक्ला द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा सीहोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली रविन्द्र यादव को थाना स्तर पर टीम गठित कर माल मशरुका का पता लगाकर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया । *पुलिस की कार्यवाही:-* थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में चोरी गए गहने एवं अज्ञात चोर की तलाश शुरू की। उक्त टीम ने शादी हाल के सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य तथा मुखबिर सूचना पर एक संदेही को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त वारदात करना कबूल किया एवं चोरी किए गए गहनों को बरामद कराया! आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार आरोपी- बलराम वर्मा पिता प्रहलाद वर्मा, उम्र 25 साल, निवासी बजरंग कॉलोनी आष्टा जिला सीहोर जप्त मशरुका सोने के जेवर कीमती करीब ₹ 3,00,000/- सराहनीय भूमिकाः-* निरी रविन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक 616 अशोक यादव, प्र.आर. मृत्युंजय तिवारी, आर. 823 चेतन, आरक्षक विवेक दांगी , आर. जितेंद्र परमार, आरक्षक देवेंद्र ठाकुर की सराहनीय भूमिक रही । विमल जैन 04 मई 2026