क्षेत्रीय
04-May-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। किसान सेना के बैनर तले स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध मे लाल डिग्गी बिजलीघर पर आक्रोश प्रदर्शन किया जिसमें काफी तादाद में लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए अपनी मांगों को रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित एक ज्ञापन अधीक्षण अभियंता अंशुमान यादव को सौंपा गया। किसान सेना के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी मोहम्मद शमी ने बताया कि क्षेत्र की जनता, किसान, मजदूर एवं आम उपभोक्ता स्मार्ट मीटर एवं प्रीपेड मीटर व्यवस्था से अत्यंत परेशान विद्युत विभाग द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।बिजली बिलों में अनियमित बढ़ोतरी।बिना जानकारी के बैलेंस समाप्त होने पर बिजली आपूर्ति बाचित होना।गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ना।तकनीकी खराबियों के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी होना।उपभोक्ताओं की सहमति के बिना मीटर बदले जाना।भ किसान सेना मांग करती है कि जबरन लगाए जा रहे स्मार्टध्प्रीपेड मीटरों की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए।उपभोक्ताओं को अपनी इच्छा अनुसार पोस्टपेड अथवा अन्य मीटर चुनने का अधिकार दिया जाए।पहले से लगाए गए स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने सिस्टम को बहाल किया जाए।बिजली बिलों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।आम जनता को किसी भी प्रकार की अनावश्यक आर्थिक परेशानी से बचाया जाए।यदि हमारी मांगों पर शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो जनता को मजबूर होकर किसान सेना के बैनर तले बड़ा जन आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग एवं प्रशासन की होगी। - ईएमएस / 04/05/2026