क्षेत्रीय
04-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। अधारताल थानान्तर्गत महाराजपुर शराब दुकान में कल दोपहर शराब लेने आये तीन युवकों ने दुकान में लगी ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए शराब दुकान कर्मचारी से जल्दी शराब देने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। तभी दुकान से निकल कर बाहर आकर जब कर्मचारी युवकों को समझाने लगा तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की वहीं एक अन्य युवक ने उस पर चाकूू से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बचाव करते समय जब दुकान कर्मचारी नीचे झुका तो चाकू उसके कंधे के पीछे लग गया। घटना में कर्मचारी को चोटें आयीं है। इसके बाद हमलावर उसे थाने में शिकायत करने की बात पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। अधारताल पुलिस ने बताया कि नर्मदा नगर ग्वारीघाट निवासी विजय यादवमहाराजपुर शराब दुकान में काम करता है कल दोपहर लगभग सवा 12 बजे जब वह दुकान में था तभी निक्की शर्मा,राजा व एक अन्य युवक आये दुकान में लगी भीड़ के बावजूद तीनों कर्मचारी विजय यादव से पहले शराब देने के लिए कहने लगे। विजय ने कहा कि दुकान में काफी भीड़ है कई लोग पहले से खड़े हैं उन्हें पहले देना होगा फिर तुम्हारा नम्बर आयेगा इसी बात पर तीनों भडक़ गये और विजय के साथ गाली गलौज करने लगे। तभी विजय ने उन्हें समझाने के लिए दुृकान से बाहर निकलकर आया तो निक्की और राजा ने उसके साथ हाथापायी शुरू कर दी वहीं उनके एक अन्य साथी ने विजय पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू के वार से बचने के प्रयास में चाकू विजय के कंधे के पीछे लग जाने से खून निकलने लगा। सुनील साहू / मोनिका / 04 मई 2026/ 05.46