- गड्डी में ऊपर नीचे असली बीच में फसा दिए बच्चा बैंक के नोट जबलपुर (ईएमएस)। बेलखेड़ा थानान्तर्गत एक महिला किराना व्यापारी से परिवारिक संबंधों की आड़ में एक युवक ने 15 लाख रूपए उधार लिये थे। पिछले तीन वर्षो से महिला द्वारा पैसे लौटाने का कहने के बावजूद युवक लंबे समय से आनाकानी कर रहा था।आरोपी ने महिला व्यापारी को 15 लाख रूपए लौटाने का झांसा देते हुए अपने तीन परिचित युवकों को उसके घर रकम लेकर भेजा जब महिला व्यापारी उक्त रकम बैंक में जमा कराने पहुंची तो उसे पता चला कि युवक ने १५ लाख रूपए की ५ सौ, ५ सौ की जो गड्डी पहुचायी थी उसमें ऊपर नीचे के नोट ही असली थे वहीं गड्डी में बीच में लगे सभी ५ सौ के नोट नकली निकले इन नोटों में चिल्ड्रन बैंक लिखा था। आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। बेलखेड़ा पुलिस ने बताया कि बेलखेड़ा निवासी गायत्री बाई लोधी की एक किराना दुकान है। सुन्दरा देही निवासी आनन्द सिंह ठाकुर से उनके परिवारिक संबंध है। जिससे गत तीन वर्षो से गायत्री बाई का रूपए का लेनदेन चलता है जो समय पर रूपए वापस नहींं करता था। गत २३ मार्च को जब गायत्री बाई ने आनंद से उधारी की रकम वापस मांगी तो वह बोला कि क्राईम ब्रांच ने उसका मोबाईल फोन जब्त कर लिया है उस नंबर पर फोन नहीं लगाना मैं दूसरे नंबर से कॉल करूंगा तो फोन उठा लेना। बाद में आनंद ने महिला को दूसरे मोबाईल नंबर से फोन कर कहा कि आप पैसे लेने कटाई घाट बेलखेड़ा आ जाओ । तो गायत्री ने आने से मना कर दिया आनंद कहा कि २७ मार्च को आपके पास ही पैसा भिजवा दूंगा। आनंद ने गत २७ मार्च की रात साढ़े दस आर्यन वीरू व अनुज को एक थैले में १५ लाख रूपए रखकर भेजा। आर्यन व वीरू उसके घर के बाहर खड़े थे वहीं अनुज रूपए से भरा थैला लेकर अंदर आया गायत्री बाई ने देखा कि थैले में १५ लाख रूपए की पांच पांच सौ रूपए के नोटों की गड्डी थी। दूसरे दिन जब गायत्री बाई बैंक पैसे जमा करने गई तो उसने देखा कि उसके साथ आनंद ने धोखाधड़ी की है उसे १५ लाख रूपए की उधारी लौटाने के एवज में जो पांच पांच सौ रूपए की नोटों की गड्डियां दी गई उसमें पांच-पांच सो रूपए के ही ऊपर नीचे असली नोट है वहीं बीच में रखे हुए पांच सौ के नोट नकली थे। जो बच्चों के कागज के खेलने वाले नोट थे। सुनील साहू / मोनिका / 04 मई 2026/ 05.02