क्षेत्रीय
04-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। कटंगी थानान्तर्गत कल शाम साढ़े चार बजे ककरहटा मोड़ नाहनदेवी के समीप सडक़ किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे तीन लोगों को जबलपुर की ओर से आ रहे तेज लोडिंग वाहन के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में गिरने से तीनों को चोटें आयीं है। घायलों को उपचार के लिए जबलपुर भिजवाया गया है। वहीं आरोपी लोडिंग वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। कटंगी पुलिस ने बताया कि मदार चौक कटंगी निवासी नईम खान कल अपनी मां आबदा बेगम, रिश्तेदार अब्दुल रहमान व भतीजे शाहबुद्दीन के साथ ककहटा मोड़ नाहन देवी के समीप जमीन देखने गया था जहां से लौटते समय सभी सडक़ किनारे खड़े होकर यात्री वाहन का इ्रतजार कर रहे थे शाम लगभग साढ़े चार बजे जबलपुर की ओर से आ रहे लोडि़ंग वाहन क्रमांक एमपी २० जेजे ९९३४ के चालक ने तेज गति से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सडक़ किनारे खड़े आबदा बेगम, अब्दुल रहमान, शाहबुद्दीन को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में घायलों को हाथ पैर व कमर में चोटें आयीं है। सुनील साहू / मोनिका / 04 मई 2026/ 05.47