जबलपुर (ईएमएस)। गोरखपुर थानान्तर्गत टेंडर-१ मांडवा बस्ती में कल दोपहर एक महिला ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया है। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि टेंडर १ मांडवा बस्ती निवासी मनोहर मराठा कल दोपहर १२ बजे अपनी पत्नी की गाड़ी बनवाने के लिए ब्रजमोहन नगर गया था। दोपहर साढ़े बारह बजे वापस आकर गेट खटखटाया तो अंदर से बंद था। दरवाजा न खुलने पर उन्होने झांककर देखा कि उनकी पत्नी प्रीति मराठा फांसी पर लटकी थी। मोहल्ले वालों की मदद से दरवाजा तोडक़र अंदर जाकर फांसी से पत्नी को उतारा तो देखा कि फांसी लगा लेने से उसकी पत्नी श्रीमती प्रीति मराठा की मौत हो गई थी। सुनील साहू / मोनिका / 04 मई 2026/ 05.47