जबलपुर (ईएमएस)। संजीवनी नगर थानान्तर्गत कल एक युवक का वाहन डिवाईडर से टकरा गया था घटना में युवक के सिर में गंभीर चोटें आयीं थी जिसे ईलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहांॅ ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि स्टार सिटी माढ़ोताल निवासी सुशील बर्मन को कल रात १२ बजे सूचना मिली थी कि उसका छोटा भाई बसंत बर्मन का ईलाज मेडिकल अस्पताल में चल रहा है बसंत के सिर में गंभीर चोट लगी हुई है। सुशील अपने छोटे भाई को देखने मेडिकल अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि बसंत की मौत हो गई है। अस्पताल में मौजद चिकित्सक ने उन्हें बताया कि बसंत बर्मन सडक़ पर लगे डिवाईडर से टकरा गया था जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोटे आयीं थी। बसंत का मेडिकल अस्पताल की केल्युलटी में ईलाज चल रहा था। सुनील साहू / मोनिका / 04 मई 2026/ 05.48