जबलपुर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष- रॉबर्ट मार्टिन ने बताया कि इस समय मंहगाई अपने चरम पर है ऐसे में मध्यान् भोजन वितरित करने और स्कूलों में बर्तन साफ करने और स्कूल की साफ सफाई करने वाली साहिकाओं को दो माह से मिलने वाला मानदेय, वेतन अप्राप्त है जिससे उनका जीविकोपार्जन मुश्किल हो गया है| वैसे भी उनको न्यूनतम राशि मिलती है जिसमें उनका गुजारा मुश्किल होता है और इसी मिलने वाली न्यूनतम राशि में उनके परिवार के आश्रितों को भी पालना होता है ऐसे में यदि दो माह से उन्हें वेतन नहीं मिलेगा तो इस महंगाई में उनका जीविकोपार्जन मुश्किल हो जाएगा| संगठन के प्रदेश अध्यक्ष- रॉबर्ट मार्टिन, राजेश सहारिया, रऊफ खान, राकेश श्रीवास, राजकुमार यादव, फिलिप एंथोनी, सुरेंद्र चौधरी, गुडविन चार्ल्स, लालजी प्रसाद, मनमोहन चौधरी, संतोष चौरसिया, रामेश्वर प्रसाद दुबे, उमेश सिंह ठाकुर, सुनील झारिया, धनराज पिल्ले, दीपेश जैन, गोपी शाह आदि ने शासन से शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की है| सुनील साहू / मोनिका / 04 मई 2026