क्षेत्रीय
04-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। आयकर विभाग कार्यालय में कर्मचारियों और अधिकारियों ने आयकर कर्मचारी महासंघ और आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के संयुक्त नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर आवाज उठाई। “हक नहीं तो काम नहीं”, “वादा निभाओ, अधिकार दिलाओ” का नारा लगाया। समस्याओं के समाधान नहीं होने पर कर्मचारियों में भारी रोष और निराशा व्याप्त है। मांग की गई है कि कैडर रिव्यू को तत्काल पूरा कर पदोन्नति में ठहराव समाप्त किया जाए, 2014 बैच के पीआर अधिकारियों की वरिष्ठता और प्रमोशन संबंधी विसंगतियों को दूर किया जाए| आईआरएस नियमों में आवश्यक संशोधन करने, इंस्पेक्टर, ओएस और टीए के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में सुधार तथा आईसीटी नीति को पुनः प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की गई है। सुनील साहू / मोनिका / 04 मई 2026