भोपाल (ईएमएस) । गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में पनवाड़ी में पेट्रोल पंप के पास दो मोटर साईकिल की आपसी टक्कर में एक 03 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 03/05/2026 को रात्री 08:41 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना आरोन में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक सोनू जाट एवं पायलेट दिलीप रघुवंशी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साइकिल की टक्कर हो जाने से 03 व्यक्ति घायल हो गए है। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकिय अस्पताल आरोन में भर्ती करवाया गया, जहाँ सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायलों को समय पर उपचार मिला। जुनेद/04 मई2026