क्षेत्रीय
04-May-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने की खुशी में हिंदूवादी नेता ठा0 ज्ञानेंद्र सिंह चैहान के नेतृत्व में हिंदू वादियों ने ढोल नगाड़ों के साथ मिठाई बांटकर जश्न मनाया। सोमवार की सुबह से ही भाजपा के पक्ष में रुझानों को देखते हुए सभी हिंदू वादियों में जश्न का माहौल था लगभग 12ः00 बजे के बाद प्रचंड बहुमत की स्थिति स्पष्ट होने पर सभी हिंदू वादियों ने ढोल नगाड़ों के साथ मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया। हिंदूवादी नेता ठा0 ज्ञानेन्द्र सिंह चैहान ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सनातन धर्म की प्रचंड जीत हुई है वहां की जनता ने सनातन विरोधियों को वोट के माध्यम से करारा जवाब दिया है और बता दिया है कि सनातन धर्म के सामने कोई नहीं टिक सकता। इस अवसर पर निगम पार्षद दिनेश जादौन, संजय सिंह, उमेश कुमार सिंह, गुड्डन ठाकुर, पंकज चैहान, ओ पी लाला, मुकलेश कश्यप, बॉबी राघव, हरिकृष्ण मुरारी, तरुण कुमार, सूर्यवीर सिंह, मनोज कुमार, रानू चैधरी, बंटी लोधी,मनोज पचैरी, कुलदीप बघेल, शुभम भारद्वाज, चैतन्य हरि वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। - ईएमएस / 04/05/2026