क्षेत्रीय
04-May-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। संस्कार भारती जिला अलीगढ की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई है, जिसमें भुवनेश आधुनिक पुनः जिलाध्यक्ष बने, डा अनुपम राघव जिला महामंत्री एवं सुनयना गुप्ता बनी जिला कोषाध्यक्ष बनी। संस्कार भारती जिला अलीगढ के तत्वाधान में बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर संस्कार भारती जिला अलीगढ के सदस्यों की आम सभा की बैठक दिन सोमवार को समय- प्रातः 10 बजे स्थानीय इंद्रा फाईन आर्ट, सूर मार्ग, विष्णु पुरी (महाजन होटल के सामने ) अलीगढ पर आहूत हुई । जिसमें जहाँ एक ओर संस्कार भारती जिला अलीगढ की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई वही दूसरी ओर प्रमुख छायाकार स्वर्गीय रघुराय एवं मशहूर सिने गायिका स्वर्गीय आशा भोंसले को श्रद्धांजली अर्पित की गई । दोनों ही महानुभावों के सम्पूर्ण जीवन की गाथा डोक्यूमेन्ट्री फिल्म के रूप मे परदे पर प्रदर्शित की गई । इस अवसर पर रविदास जयंती के शुभ अवसर पर बने चित्रों की प्रदर्शनी एवं बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बने चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी सभी अतिथियों ने किया । इस अवसर पर संस्कार भारती का परिचय एक वृतचित्र के रूप में प्रोजक्टर के माध्यम से दर्शकों को कराया गया । इस अवसर प्रांतीय दृश्यकला प्रमुख डा इंदिरा अग्रवाल ने कहा कि संस्कार भारती सम्पूर्ण देश में कला एवं साहित्य के माध्यम से देशभक्ति की भावना जाग्रत कर रही है । पूरे वर्ष भर के कार्यक्रमों का पूरा विवरण भी पदाधिकारियों के मध्य में रखा । इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल राज गुप्ता एडवोकेट, भुवनेश वार्ष्णेय, मानस जिन्दल, डा दिव्या लहरी, हनुमंत राम गांधी, डा हेमलता अग्रवाल, डा मनीषा शर्मा, डा पूनम शर्मा, सुशीला सिंह, ज्योति मित्तल, सारिका अग्रवाल, हर्षल श्रीवास्तव, अंशिका शर्मा, दीप्ति, रुद्राक्ष अग्रवाल, पिंकी मिश्रा, अंजू बंसल, प्रतिमा वार्ष्णेय, उषन वार्ष्णेय , रोली नारायण, उत्कर्ष, सरी गर्ग, वंशिका माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे। - ईएमएस / 04/05/2026