- न्यू राधावल्लभ मार्केट व्यापारियों में फैली दहशत खरगोन (ईएमएस)। खरगोन का हृदय स्थल माने जाने वाला न्यू राधावल्लभ मार्केट पिछले एक सप्ताह से चोरो के निशाने पर है। यहां बीती रात एक साथ 5 दुकानों ताले तोड़े गए। चोरों की करतूत सीसीटीवी में भी कैद हुई है। चोर चेहरे को रुमाल से ढंके हुए नजर आए है। चोरों ने रेडीमेट दुकान गोदाम, पावर टूल्स, एक्रीलिक ओर मोबाइल कस्टमर सर्विस सेंटर के ताले तोड़े। दुकानदार सोनू ने बताया रविवार- सोमवार की दरमियानी रात उनके यहां ताले तोडऩे का प्रयास हुआ, जबकि पड़ोसी हाजी मुजफ्फर की दुकान के ताले तोड़कर चोर दुकान में घुसे। हालांकि क्या चोरी हुआ फिलहाल इसका अंदाजा नही है। अनिल शर्मा ने बताया रेडीमेड दुकान के गोदाम में चोर घुसे थे। सर्विस सेंटर संचालिका दीपिका रघुवंशी ने बताया आये दिन हो रही चोरियों के चलते खुद सुरक्षा के इंतजाम किये है। यही कारण रहा चोर दुकान में घुस नही सके। मोईल अली बुरहानी ने बताया न्यू राधावल्लभ मार्केट में आए दिन चोरों के निशाने पर रहता है। यहां व्यापारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे है, लेकिन पुलिस की गश्त जरुरी है। ईएमएस/नाजिम शेख/ 04 मई 2026