ग्वालियर ( ईएमएस ) | आचार्य श्री जी पीठ सुधर्म सभा के तत्वावधान मे संगीतमय श्री मद भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के दूसरे दिन गुढ़ी पाएगा स्थित संजय स्मृति माध्यमिक विद्यालय प्रांगण मे कथा व्यास आचार्य पंडित राजीव शास्त्री जी महाराज ने भागवत कथा का महत्व बताया कि एक बार स्वर्ग से अमृत कलश को ले कर देवराज इंद्र देव सभा मे पहुँचे कहा कि यह कलश ले कर भागवत कथा दें दें! शुक देव महाराज ने कहा कि यह भागवत भक्तो के लिए है जो कथा को मन से जोड़ कर सुन सके और भक्ति जागृत हो! आचार्य राजीव जी ने गोकरण और धुधकारी की कथा को कहा कि धुंधकारी ज़ब प्रेत योनी मे था उसका सामना अपने भ्राता गोकरण से हुआ! गोकरण ने प्रेत योनी से मुक्ति दिलाने को भागवत कथा का श्रवण कराया जिससे धुंधकरण को प्रेत योनी से मुक्ति मिल गई भागवत कथा लोगो के पाप हर लेती है जिस प्रकार अग्नि गीले वृक्ष, घी, लकड़ी को भस्म कर देती है! भागवत कथा जहाँ भी होती है भगवान सुनने आज भी अवश्य आते है! भागवत कथा मे सत्य को प्राथमिकता दी है! सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड मे भगवान का नाम आकाश मे गुंजायमान होता है माया परत्मा के पीछे ही रहती है! आज के समय मे माया या पैसा पहले है! जिसके पास ज्यादा माया है वो भी दुखी नहीँ होने पर भी दुखी है! भगवान का अवतार अपने भक्तो के कष्टों को दूर करने को लेते है! आज कि भागवत आरती वरुण एवं प्रगति ने की! इस मोके पर अनेक क्षेत्र वासी उपस्थित थे