खरगोन (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल और असम चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के बाद जिलेभर में मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। सनावद रोड़ स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भी उत्साह के साथ विधायक बालकृष्ण पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष शालिनी रतोरिया सहित जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्ष पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां ढोल.तांशा के साथ पार्टी झंडा लिए कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, जिंदाबाद के नारे लगाकर खुशी का इजहार किया। विधायक श्री पाटीदार ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को मिठाई खिलाई।उल्लेखनीय है पश्चिम बंगाल में पहली बार बनने जा रही भाजपा सरकार और असम में तीसरी बार बहुमत मिलने पर विधायक श्री पाटीदार ने कहा कि यह प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का परिणाम है। कार्यालय पर भाजपाजनो के साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ईएमएस/नाजिम शेख/ 04 मई 2026