खरगोन (ईएमएस)। बड़वाह थानाक्षेत्र स्थित सुभाष मार्केट में संचालित हो रही मोबाइल दुकान से हुई चोरी मामले में पुलिस को सफलता मिली है। 11 मोबाइल चोरी मामले में पुलिस ने 2 मोबाइल के साथ 2 चोरो को गिरफ्तार किया है। सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 27-28 अपै्रल की दरमियानी रात सुभाष मार्केट स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने दुकान से 7 एंड्रॉयड मोबाइल एवं 4 कीपैड मोबाइल चोरी किए थे। पुलिस टीम ने दुकान व आसपास के आने जाने वाले सभी के संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेजो को खंगाला। फुटेज के आधार पर संदेही की निगरानी की गई। इसी दौरान नावघाट खेड़ी क्षेत्र में कुछ युवक मोबाइल बेचने से मिली रकम के बंटवारे की सूचना मिली। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दबिश दी गई। दबिश के दौरान लल्ला पिता डाया चारण निवासी रावत पलासिया थाना बड़वाह और शिवम पिता रामकरण धौबे निवासी रिछफल थाना नर्मदा नगर हाल मुकाम चंदनगढ़ ओंकारेश्वर को हिरासत में लिया। पूछताछ मे दोनों ने उक्त चोरी करना स्वीकार किया। दोनों के कब्जे से हिस्से में आए 2 मोबाईल को जब्त किया। प्रकरण में शेष चोरी गए मश्रुका की बरामदगी एवं अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में विवेचना जारी है। ईएमएस/नाजिम शेख/ 04 मई 2026