क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) स्थानीय जाल सभागृह में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के द्वारा महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर आयोजन एक बैठक में महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर निकली स्वर्ण रथ यात्रा के सारथी रोहित गंगवाल परिवार, भोजन के पुण्यार्जक सुभाष सामरिया परिवार एवं अन्य सहयोगियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, डी. के. जैन, सुरेंद्र बाकलीवाल पिंकेश टोंग्या, मनीष अजमेरा, सतीश जैन अशोक बढ़जात्या राजकुमार पाटोदी, नरेंद्र वेद, कैलाश वेद, एस के जैन, वीर कुमार जैन, पिंकेश टोंग्या, नकुल पाटोदी, मुकेश टोंग्या, धीरेंद्र कासलीवाल, मनोज बाकलीवाल, महावीर जैन उपस्थित थे। आनंद पुरोहित/ 04 मई 2026