राष्ट्रीय
04-May-2026


पटना(ईएमएस)। बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि सम्राट सरकार ने लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। 25 नवंबर 2025 को आवास खाली करने को लेकर आदेश जारी किया गया था, लेकिन लालू परिवार की ओर से अब तक बंगला खाली नहीं किया गया है। ऐसे में सरकार ने दोबारा सख्त रुख अपनाते हुए अब 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। 10 सर्कुलर रोड यानी राबड़ी आवास में पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रहते हैं। राबड़ी देवी के अलावा हारे हुए विधायकों को भी नोटिस भेजा गया। सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया। भवन निर्माण विभाग के अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक सरकार या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। राजनीतिक गलियारों में इस खबर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। विनोद उपाध्याय / 04 मई, 2026