राष्ट्रीय
04-May-2026


सीवान(ईएमएस)। सीवान में पूर्व सांसद और मरहूम बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के घर पर पुलिस ने रेड की है। सोमवार सुबह 8 बजे छापेमारी की गई। डीआईजी निलेश कुमार, एसपी पुरन कुमार झा के साथ मुफ्फसिल और नगर थाने की पुलिस ओसामा के नए घर पहुंचे। छापेमारी के दौरान इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। आम लोगों की आवाजाही को भी सीमित किया गया। रेड करीब 2 घंटे चली। इसमें क्या कुछ मिला है, इस पर अधिकारी फिलहाल चुप हैं। ये पूरी कार्रवाई जमीन कब्जा करने और रंगदारी के एक मामले से जुड़ी है। दरअसल, महादेव थाने में एक डॉक्टर की जमीन को जबरन कब्जा करने का मामला दर्ज है। इस केस में रघुनाथपुर के विधायक का भी नाम है। उनसे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की गई। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। विनोद उपाध्याय / 04 मई, 2026