व्यापार
मुंबई (ईएमएस)। एशिया पैसिफिक बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स लगभग 5 प्रतिशत की तेजी के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं हांग कांग करीब 1.56 प्रतिशत गिर गया। अमेरिकी बाजारों में भी कमजोरी रही। डाउ जोंस 1.13 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ, एसएंडपी 500 में 0.41 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि नेस्डेक में 0.19 प्रतिशत की हल्की कमजोरी दर्ज की गई। आज बाजार में कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे भी जारी होने वाले हैं, जिन पर निवेशकों की नजर रहेगी। सतीश मोरे/05मई ---