जबलपुर (ईएमएस)। गोरखपुर थानान्तर्गत हाथीताल कालोनी में कल एक दुग्ध पार्लर संचालक के सूने घर का ताला तोडक़र चोर 50 हजार नगदी व कार चोरी कर ले गया। घर के समीप पार्लर संचालक चाची के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करने पर पड़ोस का एक बदमाश कार ले जाते हुए दिखाये दे रहा है। संभवत: बदमाश ने भी घर के कमरे का ताला तोडक़र पचास हजार नगदी चोरी करने के बाद कमरे के रैक में रखी कार की चाबी चोरी करने के बाद कार चुराकर ले गया है। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि हाथीताल कालोनी निवासी चाहत गुप्ता सांची दुग्ध संघ का पार्लर चलाता है कल रात वह घर के समीप रहने वाली अपनी चाची के घर के सामने अपनी बैगनआर कार खड़ी कर गया था सुबह चार बजे जब वह सांची दुग्ध संघ पनागर जाने लगा तो उसे बीच रास्ते में मोहल्ले का अपराधी निर्मल सिंह उर्फ करिया मिला जो बोला कि जा रहे हो तो उसने कहा कि हां जा रहा हूं सुबह लगभग साढ़े छह बजे जब वह पनागर से लौटा तो चाची के घर के सामने खड़ी उसकी बैगनआर कार गायब थी। घर जाकर पता चला कि ऊपर वाले कमरे का ताला टूटा था अलमारी खुली हुई थी अलमारी में रखे हुए पचास हजार रूपए नगदी गायब थे। चाहत गुप्ता को शक है कि पड़ोस में रहने वाले बदमाश उर्फ निर्मल सिंह उर्फ करिया ने घर से पचास हजार नगदी चोरी करने के बाद रैक में रखी कार की चाबी चुरा कर कार चोरी कर ले गया है। चाची के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी आरोपी कार ले जाते हुए धुंधला दिखायी दे रहाहै। सुनील साहू / मोनिका / 05 मई 2026/ 01.16