राज्य
05-May-2026


जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर शहर के गौरीघाट थाने में गत सोमवार की शाम थाना प्रभारी हरिकिशन आटनेरे से गणना के दौरान अभद्रता, गाली गलौच करने व कालर पकडने वाले इसी थाने में पदस्थ आरक्षक अजय लोधी को एसपी के निदेश पर तत्काल प्रभाव सें लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जाता है ‎थाने में सांयकालीन गणना के दौरान ही आरक्षक अजय थाना प्रभारी से अभद्रता कर गाली गलौज करने लगा। इस दौरान उसने टीआई की जैसे ही कॉलर पकड़ी तो पुलिस कर्मी दौड़ पड़े और आरक्षक को अलग किया। घटना की शिकायत टीआई ने तत्काल ही एसपी सम्पत उपाध्याय से की जिसपर एसपी ने आरक्षक को को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच करदिया। पुलिस महकमे में चल रही चर्चाओं में यह बात सामने आई कि गौरीघाट थाना में शाम के वक्त गणना चल रही, इस दौरान गणना ले रहे थानाप्रभारी हरिकिशन आटनेरे सभी पुलिस कर्मियों को कार्य संबंधी दिशा निर्देश दे रहे थे। एक-एक पुलिस कर्मी से चर्चा करते हुए थाना प्रभारी ने जैसे की आरक्षक अजय लोधी को उनके कार्य के बारे में समझाना चाहा तभी आरक्षक भड़क गया और अभद्रता करने लगा। थानाप्रभारी ने अनुशासन के दायरे में रहकर बात करने के लिए कहा तो वह सीधे टीआई पर झपट पड़ा और उनकी कॉलर पकड़कर गाली गलौज पर उतारु हो गया। आरक्षक द्वारा की गई अभद्रता से अन्य पुलिस कर्मी कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए। टीआई आटनेरे से इस बात की शिकायत एसपी संपत उपाध्याय से की, जिसे उन्होने गंभीरता से लेते हुए आरक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा। अजय पाठक / मोनिका / 05 मई 2026/ 02.17