राज्य
05-May-2026


जबलपुर (ईएमएस)। गोरखपुर थानान्तर्गत रामपुर एमपीईबी तरंग घूमने आयी एक्टिवा सवार तीन सहेलियां आपस में किसी बात को लेकर उलझ गई। इस दौरान दो लड़कियों ने तीसरी लडक़ी के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिऐ इसके बाद दोनोंलड़कियां तीसरी सहेली को वहीं छोडक़र एक्टिवा पर सवार होकर चली गयी। तभी एक युवक ने लडक़ी को रोता हुआ देख उसकी मदद करने के लिए अपनी एक्टिवा ले जाने कहा। इस दौरान युवक ने लडक़ी से कहा कि कल आकर रामपुर चौक पर मुझे मोबाईल कॉल लगाकर एक्टिवा वापिस लौटा देना। काफी दिन बीतने के बाद भी लडक़ी एक्टिवा लेकर वापिस नहीं लौटी। लडक़ी ने सहेलियों के साथा विवाद की नौटंकी कर मदद करने वाले युवक की एक्टिवा अमानत में ख्यानत कर हड़प ली। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि दो मार्च की शाम लगभग पौने छै बजे एक्टिवा सवार तीन लड़कियां तरंग रामपुर घूमने आयीं थी जहां किसी बात पर तीनों का विवाद ओ गया और दो लड़कियों ने अपनी तीसरी सहेलियां के साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद दोनों एक्टिवा से सहेेली छोडक़र भाग गइँ तभी ओमप्रकाश बेन ने लडक़ी रोता हुआ देखकर उससे पूछा कि तुम्हारा नाम क्या है और क्या हो गया था उस लडक़ी ने अपना नाम सुहानी केवट बताया और कहा कि वह अधारताल से घूमने आयी है। ओमप्रकाश ने लड़क़ी की मदद के लिए उसे अपनी एक्टिवा दी और कहा कि रामपुर चौक आकर मोबाईल कॉल करना तो मैं अपनी एक्टिवा ले जाउंगा काफी दिन बीतने के बाद भी वह लडक़ी नहीं आयी। लडक़ी ने अमानत में ख्यानत कर मदद करने वाले की स्कूटी हड़प ली। सुनील साहू / मोनिका / 05 मई 2026/ 01.17