राज्य
05-May-2026


जबलपुर (ईएमएस)। पनागर थानान्तर्गत कल रात एक व्यक्ति ने अपनी बहू से शराब पीने के लिए पांच सौ रूपए की मांग की। पैसा देने से मना करने पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए अपनी बहू पर चाकू से हमला कर जांघ में गंभीर चोटें पहुंचायी। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पनागर पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि कल रात लगभग साढ़े नौ बजे संजू केवट अपनी बहू श्रीमती आकांक्षा केवट के घर आया और उससे शराब पीने के लिए पांच सौ रूपए मांगने लगा। आकांक्षा के मना करने पर उसके जेठ संजू केवट ने चाकू से हमलाकर उसकी जांघ में चोट पहुंचायी। इस दौरान आरोपी ने महिला पर दोबारा चाकू से हमला किया तो उसने बचाओ ने चाकू हाथ से पकड़ लिया जिससे उसकी अंगूली कट गयी है। सुनील साहू / मोनिका / 05 मई 2026/ 01.17