जबलपुर (ईएमएस)। गोरखपुर थानान्तर्गत कल रात एक महिला अपनी भाभी के साथ ऑटो से उतरकर पैदल अपने घर ईसाई मोहल्ला जा रही थी जैसे ही वह शारदा टॉकीज के समीप पहुंची तभी गुलाटी चौक से आ रही एक तेज रफ्तार स्कूटी के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए महिला को टक्कर मार दी। घटना में महिला को सडक़ पर गिरने के कारण मुंह में चोटे आयीं हैं वही उसके ऊपर के दो दांत भी टूट गये है। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि ईसाई मोहल्ला गोरखपुर निवासी नीतू कोरी कल रात लगभग अपनी भाभी मनीषा कोरी के साथ गढ़ा से ऑटो में सवार होकर छोटी लाईन फाटक ऊतर कर पैदल अपने घर ईसाई मोहल्ला जा रही थी। तभी शारदा टॉकीज के समीप तेज रफ्तार स्कूटी के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए नीतू को टक्कर मार दी। घटना में गिरने से नीतू को चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयीं है। सुनील साहू / मोनिका / 05 मई 2026/ 01.18