क्षेत्रीय
05-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। पाटन थानान्तर्गत पाटन तेंदूखेड़ा रोड स्थित एक बारात घर के सामने एक वृद्ध सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे स्थानीय जन पाटन अस्पताल ले गये थे जहां से वृद्ध को मेडिकल अस्पताल रिफर किया गया था। जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे घर ले जाने के लिए कहा वृद्ध के परिजन उसे घर ले आये थे। कल शाम लगभग चार बजे वृद्ध की मौत हो गई सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया गया पाटन पुलिस ने बताया कि चौधरी मोहल्ला पाटन निवासी शुभम काछी के दादा नन्नेभाई काछी का गत 23 अप्रैल को पाटन तेंदूखेड़ा रोड स्थित बवेले पैलेस के सामने एक्सीडेंट हो गया था जिन्हें आसपास के लोग ईलाज के लिए पाटन अस्पताल ले गये थे। जहां से नन्हे भाई काछी को मेडिकल अस्पताल रिफर किया गया था। जहां डाक्टर ने वृद्ध को चैक कर घर ले जाने की सलाह दी थी इसके बाद परिजन वृद्ध नन्हे भाई काछी को घर ले आये थे। कल दोपहर लगभग 1 बजे वृद्ध ने खाना खाया और सो गये शाम चार बजे तक जब वे नहीं उठे तो परिजनों ने डाक्टर को बुलाया डाक्टर ने चैक कर वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। सुनील साहू / मोनिका / 05 मई 2026