बिलासपुर (ईएमएस)। बेलतरा पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उल्लास और उत्साह का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के सेवा सदन कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर इस जीत का भव्य जश्न मनाया। इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि बंगाल में भारत की जीत हुई है। कट, करप्शन, कमीशन और कुशासन की करारी हार हुई है। उन्होंने इसे देश में सुशासन, विकास और जनविश्वास की विजय बताते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान जश्न का अंदाज भी खास रहा। कार्यकर्ताओं ने बंगाल की प्रसिद्ध झालमुड़ी खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। इसके साथ ही लड्डू वितरण, आतिशबाजी और ढोल-ताशों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य कर खुशी का इजहार किया। पूरा परिसर भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में हो रहे विकास और मजबूत नेतृत्व पर जनता के विश्वास की जीत है। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री जनक देवांगन, उमेश गौरहा, तिलक साहू, अनिल पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, जय वाधवानी, अमित मिश्रा, संतोष दुबे, पेशी राम जायसवाल, मनोज पटेल, पवन कश्यप, मोनू रत्नाकर श्रीवास, शैलेश गोरख, सीता सिंह, कमल पटेल, त्रिदेव रजक, ऋषभ चतुर्वेदी, अंकिता शुक्ला, सुनील श्रीवास, सोनम ध्रुव, रीना झा, जूही वर्मा, रिंकू सिंह, किरण सिंह, दिनेश सिंह ठाकुर, भगवती साहू, मुशर्रफ खान, शिवराज साहू, सूरज दुबे, संदीप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन ने न केवल जीत के जश्न को यादगार बनाया, बल्कि कार्यकर्ताओं में नए जोश और ऊर्जा का संचार भी किया। मनोज राज 05 मई 2026