क्षेत्रीय
05-May-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। सही दवा शुद्ध आहार अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले में औषधि व्यवस्था की निगरानी तेज कर दी है। सहायक औषधि नियंत्रक के नेतृत्व में औषधि निरीक्षकों की तीन टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 7 थोक दवा विक्रेताओं और एक शासकीय अस्पताल के वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई सीधे तौर पर दवाओं की गुणवत्ता, वितरण और सुरक्षा मानकों को जांचने के उद्देश्य से की गई। निरीक्षण के दौरान शहर के तेलीपारा क्षेत्र सहित रेलवे सेंट्रल अस्पताल के वैक्सीन स्टोर को भी जांच के दायरे में लिया गया। टीम ने विशेष रूप से नारकोटिक दवाओं के क्रय-विक्रय से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की, ताकि इनके उपयोग और वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता न हो। इसके साथ ही वैक्सीन स्टोर में रखी गई दवाओं के तापमान प्रबंधन की भी जांच की गई। आईएलआर और कोल्ड रूम की स्थिति का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया गया कि वैक्सीन निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखी जा रही हैं या नहीं। - 05 मई 2026