क्षेत्रीय
05-May-2026
...


महोबा (ईएमएस )। उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र मे सोमवार की देर रात दो बाइको की हुयी आमने सामने टक्कर मे तीन युवकों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गए. पुलिस उप अधीक्षक रविकान्त गौड़ ने बताया की हादसा मुड़ारी तिगेला के निकट हुआ जहाँ दोनों बाइके आमने सामने टकराई. घटना के समय सुंगिरा गाँव का निवासी विजय 30 वर्ष अपने भतीजे उमेश व साजन के साथ बेलाताल मे भांजे संदीप के विवाह समारोह मे शामिल होने जा रहा था. संदीप की शादी 5 मई को थीं जिसके चलते मातृका पूजन कार्यक्रम मे मंडप के नीचे चीकट की रश्म अदा करने के लिए उन्हें कार्यक्रम मे पहुंचने की जल्दी थीं. पुलिस उप अधीक्षक ने बताया की विजय की बाईक मुडारी तिगेला के पास सामने से तेज रफ्तार मे आ रही बाइक से टकरा गयी. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थीं की दोनों बाईक बुरी तरह चरमरा कर ध्वस्त हो गयी और उनमे सवार लोग उछल कर काफी दूर गिरे. चीख पुकार मचने पर रास्ते मे गुजर रहे लोगो ने पुलिस को सूचना दी. तब पुलिस ने तत्काल मोके पर पहुंच राहत कार्य शुरू किया और घायलो को जिला अस्पताल पहुंचाया. इस दौरान 30 वर्षीय उमेश की रास्ते मे ही मौत हो गयी जबकि उपचार के दौरान नेगवा के 55 वर्षीय राम गोपाल और गुढ़ा के 25 वर्षीय बलदाऊ की मृत्यु हो गयी. दुर्घटना मे विजय और उसका भतीजा साजन गंभीर रूप से घायल हुए है. जिनका सघन चिकित्सा कक्ष मे उपचार किया जा रहा है. पुलिस उप अधीक्षक ने बताया तेज रफ्तार मे अनियंत्रित हुए वाहन के कारण हुयी दुर्घटना के तीनो मृतको के शवो का पंचनामा भर कर पुलिस ने पोस्ट मार्टम कराया हैऔर मामले की जांच कर रही है. घटना के चलते शादी वाले घर मे मातम पसर गया है. हरी कृष्ण पोद्दार