गृहमंत्री अमित शाह ने केरल, तमिलनाडु और असम की जनता का माना आभार नई दिल्ली,(ईएमएस)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य की जनता को ऐतिहासिक हैट्रिक जनादेश के लिए बधाई दी। शाह ने इस जीत को पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के पिछले 10 सालों के विकास कार्यों पर जनता की मुहर बताया। एक्स पर अपनी खुशी साझा करते हुए शाह ने कहा कि असम की जनता ने बीजेपी की डबल इंजन सरकार में अपना अटूट विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम हिमंत विसवा सरमा के नेतृत्व ने असम को अशांति की भूमि से बदलकर आशा और विकास की भूमि बना दिया है। यह जीत सुरक्षित, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील राज्य बनाने के हमारे अथक प्रयासों का समर्थन है। इसके अवाला उन्होंने एक्स पर कहा कि यह असीम स्नेह और सहयोग आपको और भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने और आपकी आशाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने के हमारे संकल्प को मजबूत कर रहा है। उन्होंने एनडीए को मतों में ज्यादा हिस्सेदारी देने के लिए केरल की जनता के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार विकसित केरलम की परिकल्पना के प्रति प्रतिबद्ध है और इसके लिए काम करना जारी रखेगी। शाह ने केरल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दक्षिणी राज्य में एनडीए को ज्यादा मत प्रतिशत दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार विकसित केरलम की दृष्टि के प्रति प्रतिबद्ध है और इस दिशा में काम करना जारी रखेगी। शाह ने तमिलनाडु और पुडुचेरी की जनता को भी धन्यवाद दिया। तमिलनाडु के लिए अपने संदेश में उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार तमिलनाडु के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और तमिल संस्कृति और गौरव को मजबूत करने की दिशा में काम करना जारी रखेगी। सिराज/ईएमएस 05मई26