क्षेत्रीय
05-May-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। बेलगहना चौकी पुलिस ने गौमांस रखने और काटने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। करहीकछार गांव में तडक़े सुबह दबिश देकर पुलिस ने आरोपी के घर से करीब 7 किलो मांस और काटने में प्रयुक्त औजार जब्त किया। सोमवार को बेलगहना निवासी जय गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी कि करहीकछार में बिजली ऑफिस के पास रहने वाला व्यक्ति गौमांस रखकर काट रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और निर्देश मिलते ही मौके पर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो आरोपी अपने घर के आंगन में बैठकर मांस के टुकड़े करता मिला। मौके से लगभग 7 किलो कटा हुआ मांस और एक टंगली जब्त की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह गाय और भैंस को काटकर मांस को सुखाकर रखता था और खाने के लिए इस्तेमाल करता था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार सोनवानी , निवासी करहीकछार के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5 और 10 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जब्त सामग्री को विधिवत कब्जे में लेकर आगे की जांच जारी है। - 05 मई 2026