क्षेत्रीय
05-May-2026
...


देवरी /सागर (ईएमएस)। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में रेड क्रॉस इकाई के अंतर्गत आयोजित साप्ताहिक गतिविधियों में आज 05 मई मंगलवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय मानवता के लिए एकजुट रहने का संदेश देते हुए कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता डॉ. जी आर चौहान ने कहा कि रेड क्रॉस इकाई हमेशा से मानव के लिए समर्पण सेवा और त्याग की भावना उत्पन्न करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने कहा की रेड क्रॉस इकाई महाविद्यालय में संचालित है और छात्र-छात्राएं इसके महत्व को समझते हुए सेवा भाव हृदय में उत्पन्न करें। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. संतोष मिश्रा ने कहा कि रेड क्रॉस इकाई महाविद्यालय की एक महत्वपूर्ण इकाई है जिसमें छात्र-छात्राएं मानव सेवा एवं मानव कल्याण के लिए तत्पर रहे। कार्यक्रम को पत्रकार निखिल सोधिया ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी में महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य और छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे। निखिल सोधिया/ईएमएस/05/05/2026