जयपुर (ईएमएस)। नगर निगम जयपुर आयुक्त ओम कसेरा के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में सतर्कता शाखा की द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में मंगलम मार्ग बापू नगर, बजाज नगर एवं दुर्गापुरा पुलिया के नीचे से, छोटी चैपड़, चांदपोल बाजार, संजय सर्किल, पीतल फैक्ट्री रोड़, शास्त्री नगर, साइंस पार्क रोड़, सिविल लाईन जोन कार्यालय के आस-पास, पानीपेच रोड़, रेल्वे स्टेषन रोड़, जैकब रोड़, अजमेर रोड़, एनबीसी रोड़, हसनपुरा, गोपाल बारी रेल्वे स्टेषन रोड़ पिलर नं. 146 से बीच, ट्रांसपोर्ट नगर, आमागढ़ शक्ति कॉलोनी दिल्ली बाईपास रोड़, अनाज मंडी सूरजपोल गेट, रामगंज चैपड़, रामगंज बाजार, बड़ी चैपड़ तक अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुये 10 केन्टर सामान जब्त किया गया। उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में मंगलम मार्ग बापू नगर, बजाज नगर एवं दुर्गापुरा पुलिया के नीचे से, छोटी चैपड़, चांदपोल बाजार, संजय सर्किल, पीतल फैक्ट्री रोड़, शास्त्री नगर, साइंस पार्क रोड़, सिविल लाईन जोन कार्यालय के आस-पास, पानीपेच रोड़, रेल्वे स्टेषन रोड़, जैकब रोड़, अजमेर रोड़, एनबीसी रोड़, हसनपुरा, गोपाल बारी रेल्वे स्टेषन रोड़ पिलर नं. 146 से बीच, ट्रांसपोर्ट नगर, आमागढ़ शक्ति कॉलोनी दिल्ली बाईपास रोड़, अनाज मंडी सूरजपोल गेट, रामगंज चैपड़, रामगंज बाजार, बड़ी चैपड़ तक अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान 10 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। अशोक शर्मा/ 5:30 बजे/ 5 मई 2026