राज्य
05-May-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)| गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने कक्षा 10वीं (एसएससी) के छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए परिणाम की तारीख घोषित कर दी है। फरवरी-मार्च में आयोजित बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कल सुबह यानी 6 मई 2026 को 8 बजे आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर जाकर ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके अलावा, बोर्ड ने तकनीक का उपयोग करते हुए व्हाट्सएप सुविधा भी उपलब्ध कराई है। छात्र 6357300971 नंबर पर अपना सीट नंबर भेजकर भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष गुजरात बोर्ड की 10वीं परीक्षा में राज्यभर से लाखों छात्रों ने भाग लिया था। लंबे इंतजार के बाद अब छात्रों को उनके परिणाम मिलेंगे। कल सुबह 8 बजे से वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा। सतीश/05 मई