राज्य
05-May-2026


बंगाल जैसी लूट राजस्थान में नहीं होने देंगे जयपुर (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की बंपर जीत को लेकर अब जहां भाजपा पूरे देश में जश्न मना रही है तो वहीं विपक्षी दल इस मामले में को लेकर सरकार पर हमलावर हैं वहीं, पश्चिम बंगाल में धनबल के आधार पर सरकार बनाने के आरोप लगाए हैं. अब राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी आरोप लगाया है कि बंगाल में लोकतंत्र को लौटा है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स, धनबल और चुनाव आयोग के जरिए सत्ता पर कब्जा किया गया है, लेकिन जैसी लूट बंगाल में की गई है वैसा राजस्थान में नहीं होने देंगे, चाहे इसके लिए जान देनी पड़े। डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह से बंगाल में एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया है. लोगों को डराया-धमकाया गया है धनबल के आधार पर सत्ता को लूटकर लोकतंत्र की हत्या की गई है. ऐसी ही उम्मीद राजस्थान भाजपा के नेता भी कर रहे हैं, लेकिन इन्हें कान खोलकर सुन लेना चाहिए. जैसी लूट भाजपा ने बंगाल में की है, वैसा राजस्थान में नहीं होने देंगे. राजस्थान वीरों की धरती है और हम अपनी जान दे देंगे, लेकिन बाबा साहब के संविधान को कमजोर नहीं होने देंगे. संविधान में जो लोगों को वोट का अधिकार दिया है, उस अधिकार का सदुपयोग हो और लोग अपनी इच्छा से वोट कर सकें, ऐसी व्यवस्था हम करेंगे। डोटासरा ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री झालमुरी खाकर खुशी मना रहे हैं. इन्होंने कौन सा बड़ा काम बंगाल में किया है. यह केवल इसलिए फोटो खिंचवा रहे हैं, ताकि नरेंद्र मोदी और अमित शाह को दिखा सकें कि हम में कोई मतभेद नहीं है. हम सब एकजुट हैं। डोटासरा ने कहा कि पश्चिम बंगाल मे एसआईआर के जरिए साजिश करके एक करोड़ 36 लाख लोगों को नोटिस दिए गए. 20 लाख लोगों को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया और उन्हें अपील करने का मौका भी नहीं दिया गया. उन सभी को निर्णयधीन कैटेगरी में डाल दिया गया, जिससे वो अपना वोट नहीं डाल सके। उन्होंने कहा कि चुनाव के चलते 400 से ज्यादा अधिकारियों को बदल दिया गया और आरोप लगाए गए कि यह अधिकारी टीएमसी के इशारे पर काम कर रहे थे. क्या चुनाव आयोग ने कभी भाजपा शासित राज्यों के अधिकारियों को भी चेंज किया है. पश्चिम बंगाल में मुख्य सचिव, डीजीपी तक बदल दिए गए. वोटिंग से 2 दिन पहले डीजीपी के ईडी की कार्रवाई होती है। अशोक शर्मा/ 5:30 बजे/ 5 मई 2026