राज्य
05-May-2026
...


गांधीनगर (ईएमएस)| लोकभवन में आज दक्षिण-पश्चिम वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल तेजिंदर सिंह (पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम) ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने एयर मार्शल तेजिंदर सिंह को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी। बैठक के दौरान गुजरात की सीमाई सुरक्षा, आपदा प्रबंधन में भारतीय वायु सेना के सहयोग तथा देश की सैन्य क्षमता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। राज्यपाल ने भारतीय वायु सेना के जवानों की बहादुरी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके योगदान को देश की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। सतीश/05 मई